फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The soil that was eroded by the railways near Ataria was again cut, repairs underway

अतरिया के पास रेलवे द्वारा पाटी गई मिट्टी फिर कटी, मरम्मत जारी

Wed, 29 Jun 2022 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
The soil that was eroded by the railways near Ataria was again cut, repairs underway
पलिया के अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास रेललाइन पर कार्य करते रेलकर्मी।
पलियाकलां। पलिया-भीरा के बीच अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ने फिर से मरम्मत शुरू कर दी है। नदी में पानी बढ़ने से रेलवे लाइन के किनारे तक पानी आ गया है, जिसने फिर से मिट्टी को काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को मैलानी से बहराइच जाने वाली ट्रेन पलिया आ रही थी। चालक दल ने ट्रेन उस पर से गुजारी तो मिट्टी कटकर गिरने लगी। रेललाइन भी धंसने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन को उस पर से गुजारा गया और सूचना अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद रेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेलवे लाइन पर काम शुरू कराया। एक बोगी में पत्थर भरकर मिट्टी पाटने के बाद लाइन किनारे पत्थर डाले गए। शाम चार बजे तक कार्य जारी रहा। उधर, सूचना पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने बताया कि रेलवे द्वारा समय से ही कार्य शुरू कर दिया गया था और काफी हद तक कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed