फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Smokeless stoves Use advice

धुंआ रहित चूल्हों का प्रयोग करने की सलाह

Sun, 17 May 2015 05:20 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 17 May 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
The Smokeless stoves Use advice
सहभागी वन प्रबंधन और निर्धनता उन्मूलन के परियोजना निदेशक वीएम अरोड़ा ने मोहम्मदी रेंज के बिझौली गांव का भ्रमण किया। उन्होंने जायका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया। इस दौरान वह स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से मिले, और उन्होंने बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समूह की महिला सदस्यों को धुंआ रहित चूल्हे के प्रयोग की सलाह दी।
विज्ञापन

वन विभाग जायका परियोजना के तहत ग्रामीणों की वनों पर निर्भरता कम करने को लेकर ग्राम बिझौली में तीन सहायता समूहों का गठन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को 48-48 हजार रुपये देकर रोजगार उपलब्ध कराया गया था। गांव की महिलाओं ने जय मां संतोषी और जय मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूहों का गठन कर रुई से दीपक की बत्ती बनाने का काम शुरू किया, वहीं पुरुषों का सिंगहा बाबा समूह बकरी पालन कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बना रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ नीरज कुमार ने बताया सर्वोदय आश्रम हरदोई की कोआर्डिनेटर वंदिता सचान ने महिलाओं के समूह को रुई से बत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं दिल्ली से रुई लाकर बत्ती बनाने का काम कर डेढ़ गुना लाभ उठा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीडी ने समूहों के कार्य का निरीक्षण करने के बाद पुरुषों को बकरी पालन संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बकरा और बकरी को मक्का और गुड़ खिलाएं इससे उनका वजन बढ़ता है।

इस मौके पर रेंजर मोहम्मदी हरद्वार सिंह यादव, वन दरोगा कुदरत अली, आरए राठौर, आलोक सक्सेना, सर्वोदय आश्रम समिति के राम सिंह, कृष्ण कुमार, श्याम किशोर शुक्ल सहित स्वयं सहायता समूहों के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed