फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The river is eroding near the railway line, water is flowing on the road

Lakhimpur Kheri News: रेलवे लाइन के पास कटान कर रही नदी, सड़क पर बह रहा पानी

Mon, 08 Jul 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The river is eroding near the railway line, water is flowing on the road
पलियाकलां। बारिश व बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने से अतरिया रेलवे क्रासिंग से आगे नदी ने रेलवे लाइन को काटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों व रेलकर्मियों ने पत्थर और बोरियां डालकर कटान को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शनिवार की रात बनबसा बैराज से करीब 1.50 लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया था। वहीं तीन दिनों से इलाके में तेज बारिश भी हो रही है। इससे शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार शाम चार बजे नदी खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शनिवार रात नदी ने अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास लाइन से रिसाव शुरू कर दिया। जानकारी होने पर ग्रामीण व रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और रिसाव को बंद करने का प्रयास शुरू किया। रविवार सुबह जेसीबी मशीनों व पत्थरों को डालकर रिसाव को बंद किया गया। इसके बाद नदी ने पिछली बार जहां लाइन का कटान किया था, वहां पर भी कटान तेज कर दिया। यहां बालू भरी बोरियों और पत्थरों को डालकर कटान को रोकने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


---

नगला व मेलाघाट जाने वाली सड़क पर चलने लगा पानी

शारदा नदी के बढ़ने से अतरिया से मेलाघाट जाने वाले रास्ते पर करीब दो फुट पानी चलने लगा है। इसके अलावा पलिया-भीरा मार्ग पर चीनी मिल के पास से नगला जाने वाली सड़क पर भी दो फुट से अधिक पानी चल रहा है। वहीं नदी किनारे स्थित श्रीनगर गांव के पास भी पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

रविवार को तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। पत्थर व बोरियों से रेलवे लाइन को बचाने का कार्य किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।


- राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर, पलिया


--
नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। फिर भी राहत टीम व बचाव कार्य वालों को सतर्क कर दिया गया है। -कार्तिकेय सिंह, एसडीएम, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed