{"_id":"437fbce91fe765463a4efcca044d981a","slug":"the-results-topped-nkha-and-booby-rmiabehd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में नकहा अव्वल और रमियाबेहड़ फिसड्डी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में नकहा अव्वल और रमियाबेहड़ फिसड्डी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 14 Dec 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से मतगणना कराने और चुनाव परिणामों की ऑनलाइन फीडिंग में नकहा ब्लाक अव्वल रहा है। ब्लाकों की ग्रेडिंग में धौरहरा ब्लाक दूसरे और लखीमपुर तीसरे स्थान पर रहा है। जबकि सबसे आखिर में रमियाबेहड़ ब्लाक की मतगणना पूरी हो पाई।
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने तेजी से मतगणना कर परिणामों की जल्द से जल्द फीडिंग का निर्देश दिया था। जिस पर अमल करते हुए डीएम किंजल सिंह ने जिले में भी मतगणना जल्द समाप्त करने को कहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस ग्रेडिंग में मोहम्मदी ब्लाक चौथे, बिजुआ पांचवे, मितौली छठे, ईसानगर सातवें, फूलबेहड़ आठवें, बेहजम नवें, बांकेगंज 10वें, निघासन 11वें, गोला 12वें, पलिया 13वें, पसगवां 14वें और रमियाबेहड़ 15वें स्थान पर रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि रमियाबेहड़ में दरेरी और चंदपुरा ग्राम पंचायत के चुनाव परिणामों को लेकर काफी अफरा-तफरी का माहौल था। देर शाम तक इन दोनों ग्राम पंचायतों में जीते हुए प्रधानों का विवरण दर्ज नहीं किया गया था। जिससे चुनाव परिणाम को लेकर और भी ज्यादा दिक्कत हुई।