फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The resolution of the national pride of both Hindi

हिंदी को राष्ट्रभाषा का गौरव दिलाने का लिया संकल्प

Mon, 14 Sep 2015 07:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Sep 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
 The resolution of the national pride of both Hindi
हिंदी दिवस के मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला राजकीय पुस्तकालय समेत कई शिक्षण संस्थाओं, साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं में गोष्ठियां हुईं। इनमें हिंदी को राष्ट्रभाषा का गौरव दिलाने की बात कही गई।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय में हिंदी दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्यवक्ता के रूप में सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि हिंदी होठों तक रह गई है आत्मा से दूर होती जा रही है। संकल्प की शक्ति भाषा है हिंदी। आज व्यक्ति नैतिक जीवन त्याग कर भौतिक जीवन की रक्षा करना चाहता है। डॉ. उमा कटियार ने कहा कि हिंदी समाज हिंदी और अंग्रेजी दोनों से विपन्न हो रहा है।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार ने कहा कि बाजारवाद के कारण हिंदी का भी विकास हो रहा है। कर्नल सीपी मिश्रा ने कहा कि भाषा को लेकर केंद्र और राज्य की स्थितियां अलग-अलग हैं। डॉ. सत्येंद्र दुबे ने कहा कि जिस व्यक्ति के पास दुनिया को कुछ देने के लिए होता है उसी की भाषा बची रहती है और सम्मान पाती है। गोष्ठी को डॉ. ओंकार दुबे, आलोक बाजपेयी, डॉ. डीएन मालपानी, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. सुभाष चंद्रा, प्रशांत, पार्वती, अर्चना सिंह आदि ने विचार रखे। संयोजन संजय शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराजदत्त महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में विभागाध्यक्ष विशाल द्विवेदी, डॉ. मनोज मिश्र के अलावा नवीन तिवारी, अंकित अवस्थी, कालिंदी, ममता, शशि, सिद्धार्थ, शाहनूर, सचिन सक्सेना, कपिल वर्मा शालिनी शर्मा आदि विद्यार्थियों ने हिंदी पर अपने विचार रखे। संचालन अनुज ने किया।
लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय अल्लीपुर मेें हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी भी हुई। गोष्ठी में डॉ. सरोज कुमारी, कमल किशोर शुक्ला, सुरेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, संजय सिंह, बीना राज, गुड़िया राज  ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन योगेंद्र दीक्षित ने किया।
राजकीय हाईस्कूल ईशवारा में हिंदी दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने जीवन में सर्वाधिक हिंदी का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुलेख और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सुलेख प्रतियोगिता में मीरा प्रथम, राजेश द्वितीय और रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, सुनीता द्वितीय, और राजेश तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में राजेश प्रथम, मीरा द्वितीय और संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी और प्रधानाध्यापक महेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।

हिंदी दिवस पर सौजन्या संस्था ने एक विचार गोष्ठी की। गोष्ठी में मृदुल वर्मा, सरोज अग्रवाल, सविता बंसल, डॉ. उमा कटियार, सुनीता निगम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कृष्णाज सोशल एंड एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता कुं. खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज और सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed