फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The remains of seven couples talk

सात जोड़ों की बनी बात

Mon, 26 Oct 2015 05:48 PM IST
मोहम्मदी।
मोहम्मदी। Updated Mon, 26 Oct 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
The remains of seven couples talk
नगर में आगामी 23 नवंबर को होने वाले सर्व वैश्य आदर्श सामूहिक विवाह समारोह के परिचय कार्यक्रमों की श्रंखला का अंतिम परिचय कार्यक्रम सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुवायां), विशिष्ट अतिथि किशोर गुप्ता (प्रांतीय उपाध्यक्ष अभा वैश्य महासम्मेलन) एवं कैलाश गुप्ता (अध्यक्ष व्यापार मंडल गोला) रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अभा बाथम वैश्य नवयुवक महासम्मेलन अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के व्यस्त समय में समाज के लिए समय निकालना वाकई सराहनीय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि किशोर गुप्ता, कैलाश गुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष नत्थूलाल गुप्ता ने बताया कि तीन परिचय कार्यक्रमों के माध्यम से 146 लड़के एवं 21 लड़कियों का परिचय कराया गया सात जोड़े तय हुए। बाकी कई जोड़े तय होने की स्थिति में हैं। कुल 21 जोड़ों के लक्ष्य को रखते हुए 23 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्था में मदन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कैलाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रवि गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिशिर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महिला सभा महामंत्री मीना गुप्ता, किरन गुप्ता, अर्मित गुप्ता (लखनऊ), तुषार गुप्ता, रानू गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed