फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The relatives of the e-rickshaw driver tried to block the road

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा चालक के परिजनों ने की जाम लगाने की कोशिश

Wed, 09 Jul 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the e-rickshaw driver tried to block the road
मृतक ई-रिक्शा चालक के रोते बिलखते परिजन। ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में उसके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मनाकर बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ सड़क जाम करने की कोशिश की। काफी मान मनौवल और मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजन माने। करीब 18 घंटे बाद शव का अंतिम हो सका।
विज्ञापन

सुंदरवल के बसही गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मायाराम (45) पुत्र छेददू की मंगलवार सुबह भीरा मार्ग पर बोलेरो कार की टक्कर से मौत हो गई थी। रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा। परिजनों ने पुलिस पर मामले में कोई रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

नाराज परिजनों ने बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ लखीमपुर-पलिया मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। मृतक के बड़े बेटे राहुल ने बताया कि वह कर्नाटक में मजदूरी करने गया था। पिता की मौत की खबर मिलने पर बुधवार को घर पहुंचा। आरोप लगाया कि चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। न ही कार चालक को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वाहन की तलाश में टीम गठित की। काफी मान मनौवल के बाद अपराह्न दो बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि मुकदमा दर्जकर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed