{"_id":"57efc8804f1c1bb865573c55","slug":"the-rally-began-with-awareness-wildlife-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली के साथ शुरू हुआ वन्य प्राणी सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली के साथ शुरू हुआ वन्य प्राणी सप्ताह
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
relly
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने किया प्रतिभाग, वन्य जीव सुरक्षा के नारे लगाए
दुधवा टाइगर रिजर्व द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें तमाम स्कूलों के बच्चों के साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों, कर्मियों, ईको विकास समितियों, जायका परियोजना के सदस्यों के साथ नागरिकों ने हिस्सा लिया।
एक अक्तूबर को हर साल की तरह इस बार भी वन्य प्राणी सप्ताह की शुरूआत दुधवा टाइगर रिजर्व पलिया मुख्यालय से रैली निकालकर की गई। रैली का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक एवं दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि, विश्व प्रकृति निधि भारत के समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता, जायका परियोजना के अनुज कुमार आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का नेतृत्व पार्क अधिकारियों के साथ ही नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता और दुधवा फाउंडेशन के सदस्य सुनील जायसवाल ने किया। रैली में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, टाइगर हैवन सोसाइटी, मदरसा बरकतिया अताए रसूल, पलिया मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल, गोल्डन फलावर स्कूल, दि इंडियन एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय, श्री रामगोपाल नेकीराम जूनियर हाईस्कूल, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल, एडमांटन पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों ने वन एवं वन्य जीवों के सुरक्षार्थ स्लोगन की पट्टियां लेकर नारे लगाते हुए हिस्सा लिया। रैली मुख्यालय से होकर बाईपास रोड, भीरा रोड, स्टेशन रोड होते हुए वापस मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान भारत सटरिंग हाउस, एक्सिस बैंक, कायस्थ महासभा, हाइड्रेट ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर फलों, बिस्कुट और पानी का वितरण किया। रैली में तमाम गणमान्य नागरिकों के साथ ही ईको विकास समितियों के साथ ही वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
पलियाकलां। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत रैली के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के प्रांगण में संगोष्ठी में डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि, वार्डन एनके उपाध्याय, नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता, विश्व प्रकृति निधि भारत समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता, जायका परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार आदि ने रैली के बारे में बताया। बच्चों को वन्य प्राणी सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। संचालन वन दरोगा रामकुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी बेलरायां, दक्षिण सोनारीपुर, उत्तर सोनारीपुर, दुधवा, बनकटी, गौरीफंटा, सठियाना, किशनपुर, मैलानी आदि अधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार, विनय कुमार, सिरदार बक्श, नफीस, अरविंद, सुधीर आदि तमाम पार्क कर्मचारी मौजूद रहे।