{"_id":"742360fffa1770c1b39ba09d3de5932c","slug":"the-rain-ceased-bilbilaa-people-from-the-humid-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमी तो उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमी तो उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Jul 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन लगातार हुई बरसात के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से कड़ी धूप निकली। उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। बारिश से बचाव करने वाले छाते बुधवार को कड़ी धूप से बचाव के काम आए। लोग धूप में निकले तो गर्मी से बिलबिला उठे। हालांकि आसमान में छिटपुल बादल तैरते हुए दिखाई दिए लेकिन यह बादल धूप से राहत नहीं दे पाए। आज गर्मी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम से आसमान में छाए बादल बुधवार सुबह तक छंट गए और कड़ी चमकीली धूप निकली। दिन में हवाएं बंद रहने से उमस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग परेशान हो उठे। घरों में बैठे लोग उमस से परेशान थे तो बाहर निकलने वाले लोगों को धूप ने झुलसाया।
मौसम के इस उतार चढ़ाव से जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र में सैकड़ों लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। मौसम में बदलाव से वायरल समेत तमाम बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। अस्पतालों और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां बीमारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।