फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The new year will see a two-month-long Jyeshtha month, with no change in Makar Sankranti

Lakhimpur Kheri News: नए साल में दो महीने का ज्येष्ठ माह, मकर संक्रांति में नहीं कोई बदलाव

Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The new year will see a two-month-long Jyeshtha month, with no change in Makar Sankranti
बांकेगंज। नववर्ष 2026 अधिकमास वाला साल होगा। इसमें आठ साल बाद दो ज्येष्ठ माह होंगे। पिछली बार अधिमास में दो सावन पड़े थे। इस तरह यह साल 13 महीने का होगा।
विज्ञापन

छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया अधिकमास को पुरूषोत्तम माह भी कहते हैं। इस साल शुरूआत के छह महीने में त्योहार पिछले साल से 10 दिन पहले पडेंगे। इसलिए इस साल होली 10 दिन पहले चार मार्च को पड़ेगी और दिवाली पिछले साल की अपेक्षा 17 दिन देरी से आठ नवंबर को मनाई जाएगी। अधिकमास (ज्येष्ठ माह) 17 मई से 15 जून तक रहेगा। पूरे साल में होली,दिवाली,नवरात्र आदि त्योहारों की तिथियां घटने के साथ बढेंगी इस साल मांगलिक कार्य 4 फरवरी से शुरू हाेंगे। विवाह के मुहूर्त भी इसी दिन से शुरू होंगे।
विज्ञापन

अधिकमास का प्रभाव 19 मार्च से शुरू होगा। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। तीन जनवरी को माघी पूर्णिमा, छह को गणेश चतुर्थी, 18 को मौनी अमावस्या और 23 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। नए साल के राजा बृहस्पति (गुरु) और मंत्री मंगल होंगे। यह साल रौद्र नामक वर्ष के रूप में होगा। लेकिन राजा के गुरु बृहस्पति होने से उथल-पुथल के बीच समन्वय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed