{"_id":"69556537ca2d4a069b04d207","slug":"the-new-year-will-see-a-transformation-in-the-face-of-development-with-several-major-developmental-gifts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-164882-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए साल में विकास की कई बड़ी सौगातों से बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए साल में विकास की कई बड़ी सौगातों से बदलेगी सूरत
Wed, 31 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर का मेडिकल कॉलेज भवन। संवाद
- फोटो : घोटाले की जांच के दौरान मिट्टी खोदवाते अधिकारी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए साल 2026 में जिले को विकास की कई सौगात मिलने जा रही हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज का अस्पताल, गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर, गोला रोड पर दो नए रेलवे ओवर ब्रिज, रोडवेज डिपो के लिए नए बस अड्डे व वर्कशॉप बनने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ जिले की सूरत बदलेगी, बल्कि लोगाें को मिलने वाली सुविधाओं में भी इजाफा होगा। संवाद
मेडिकल कॉलेज
देवकली में मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन का निर्माण पूरा होने के बाद वर्ष 2024 से वहां पढ़ाई भी शुरू हो गई। हालांकि, जिला मुख्यालय में पुराने जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन अस्पताल का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके वर्ष 2026 में निर्माण कार्य पूरा होने पर शुरू होने की उम्मीद है। इससे लोगों को जिला मुख्यालय पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
शिव मंदिर कॉरिडोर
गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके मार्च 2026 में पूरा होने का समय पूर्व निर्धारित है। हालांकि, काम लेटलतीफ चल रही है, पर इसके भी नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। इससे यहां का आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक नगरी में पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यहां भोले नाथ के दर्शन को आने वाली श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में भी इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर फरधान और गोला गोकर्णनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण करीब-करीब पूरा हो चुका है। कुछ काम बाकी रह गए हैं। उनके जल्द ही पूरा होने के बाद ये दोनों ओवरब्रिज आवागमन के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे नए साल 2026 में इस महत्वपूर्ण हाईवे पर वाहनों को रफ्तार मिलेगी। इससे गोला गोकर्णनाथ और उसके आगे खुटार, पुवायां, पीलीभीत और बरेली तक का सफर भी आसान हो जाएगा।
नया बसअड्डा मिलने की उम्मीद
जिला मुख्यालय पर लखीमपुर डिपो के बस अड्डे को वर्षों से शहर के बाहर स्थानांतरित करने की हो रही मांग इस बार नए साल में पूरी होने की उम्मीद है। नए बस अड्डे के लिए देवकली रोड पर जमीन मिल गई है। वर्ष 2026 में यहां पर नए बस अड्डे और वर्कशॉप का निर्माण पूरा होने से शहर को जाम की समस्या से जहां छुटकारा मिलेगा, वहीं डिपो में निगम की बसें बढ़ने से परिवहन सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
सड़कों का बदलेगा स्वरूप
नए साल में शहर की कुछ महत्वपूर्ण सड़कों का स्वरूप बदलकर और बेहतर हो जाएगा। इसमें राजापुर रोड के फोरलेन होने का काम अंतिम चरण में है। गढ़ी रोड का भी नए सिरे से निर्माण होगा। गोला रोड पर फोरलेन की मंजूरी समेत मुक्तिधाम मार्ग को भी नए सिरे से बनाए जाने की मंजूरी मिल चुकी है। ये कार्य भी वर्ष 2026 में पूरे होंगे।

लखीमपुर का मेडिकल कॉलेज भवन। संवाद- फोटो : घोटाले की जांच के दौरान मिट्टी खोदवाते अधिकारी।