फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The new bus stand has been stuck in files for five months

Lakhimpur Kheri News: पांच माह से फाइलों में दौड़ रहा नया बस अड्डा

Mon, 22 Dec 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The new bus stand has been stuck in files for five months
लखीमपुर खीरी। लंबे समय बाद लखीमपुर डिपो को नए बस अड्डे के लिए जमीन मिल गई लेकिन पांच माह से इसकी निर्माण की कवायद फाइलों में दौड़ रही है। कार्य शुरू होने का अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

वर्तमान में लखीमपुर का बस अड्डा दान की जमीन पर बना है। इसका उद्घाटन 25 मार्च, 1965 को तत्कालीन परिवहन मंत्री मुजफ्फर हुसैन ने किया था। उस दौरान बसों की संख्या सीमित थी और आबादी भी वहां नहीं थी। ऐसे में काम चलता रहा। धीरे-धीरे आबादी बढ़ती गई और बसें भी ज्यादा हो गईं लेकिन जगह समिति ही रही।
विज्ञापन

मौजूदा समय में रोडवेज के पास 81 अनुबंधित व 12 निगम की बसें हैं। परिसर में मात्र 10 से 15 बसों के खड़े होने की जगह है। अन्य डिपो की बसें आने से जगह नहीं मिल पाती तो चालक सड़क किनारे बसों को लगा देते हैं। लंबे समय से जमीन की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले जिला प्रशासन ने नए बस अड्डे व वर्कशाॅप के लिए गोला रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज के आगे 17 बीघा जमीन मुहैया कराई, जो शहर से बाहर है। शासन स्तर से कई बार इसकी रिपोर्ट मांगी जा चुकी है। बावजूद निर्माण की प्रक्रिया फाइलों में कैद है।
----------------
रोजाना लगता है जाम
नया बस अड्डा न बनने से समस्या पहले की तरह बरकरार है। शहरवासियों के लिए रोडवेज बस स्टेशन समस्याओं का कारण बना हुआ है। इधर, जगह के अभाव में कई चालक-परिचालक बस स्टेशन तक न लाकर यात्रियों को एलआरपी या राजापुर चौराहे पर ही उतारकर चले जाते हैं।

--------------

लखीमपुर में नया बस अड्डा व वर्कशॉप का निर्माण कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दो महीनों में निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसको बनाने में करीब चार महीने का समय लग जाएगा।
-रमेश कुमार, आरएम, हरदोई परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed