{"_id":"6903cb0d14be1f31cc05ca59","slug":"the-municipality-installed-a-gate-on-a-public-road-in-puwaiyan-but-removed-it-after-public-protest-lakhimpur-news-c-122-1-sbly1038-156357-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुवायां मे सार्वजनिक रास्ते पर नगर पालिका ने लगवाया गेट, लोगों के विरोध के बाद हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुवायां मे सार्वजनिक रास्ते पर नगर पालिका ने लगवाया गेट, लोगों के विरोध के बाद हटाया
विज्ञापन
पुवायां में सार्वजनिक मार्ग पर लगवाया गया गेट। संवाद
पुवायां। पुवायां कसबे में एक सार्वजनिक मार्ग पर नगरपालिका की ओर से लोहे का बड़ा गेट लगा दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने गेट लगा देखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालनी शुरू की और अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गेट का हटा लिया गया।
पुवायां में गांधी पार्क के सामने से जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने लोहे का बड़ा गेट लगा देखा। यह रास्ता नगरपालिका कार्यालय, तहसीलदार आवास, राजकीय कृषि बीज भंडार सहित कसबे में कई स्थानों पर जाता है। लोहे का बड़ा गेट लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने की कोशिश किए जाने पर काफी संख्या में लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालनी शुरू कर दी।
इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर गेट को उखड़वाकर हटवा दिया गया। चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया कि पालिका कार्यालय जाने वाले रास्ते पर लोग डग्गामार वाहन खड़े करके आवागमन बाधित कर देते हैं। इसके अलावा सड़क पर ही खुले में लोग शौचालय जाते हैं। इससे गंदगी होती है। इसीलिए गेट लगवाया गया था। गेट पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लग जाती जो आवागमन सुचारू रखता। लोगों ने विरोध किया इसीलिए गेट हटवा दिया गया है।