फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "The moon came XII" rang out from the Sadaon Fijaan

‘बारहवीं का चांद आया’ की सदाओं से गूंजी फिजाएं

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
"The moon came XII" rang out from the Sadaon Fijaan
julus - फोटो : amar ujala
- निर्धारित रास्तों से होकर गुजरा जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन

- पारंपरिक ढंग से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पारंपरिक ढंग से मनाया गया। सोमवार को मोहल्ला माहीगिरान की रजा मस्जिद से जुलूस का आगाज नातो मनकबत से हुआ। जो निर्धारित रास्तों से होता हुआ रजा मस्जिद के पास खत्म हुआ। सुबह परचम कुशाई रस्म जामा मस्जिद में टीटीएस के सदर रहीश अहमद, नायब सदर सईद साबरी, अलीम खान समेत तकरीबन सभी सदस्यों ने अदा की। रिक्खीपुरवा से आए जुलूस की अगुवाई नूरी जामा मस्जिद के कारी खालिद अहमद ने की। जुलूस में शहर की अंजुमनें आशिकाने रसूल, फैजाने बशीर, गरीब नवाज समेत तकरीबन सभी अंजुमन शामिल रहीं। जुलूस में विधायक रोमी साहनी, अमित अग्रवाल, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव, आलोक मिश्रा भी पहुंचे। 
चंदनचौकी में चंदन चौकी में जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह नाश्ते पानी की व्यवस्था की गयी थी। वहीं मझगईं में रजा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जो कई मोहल्लों से होता हुआ कस्बे के कब्रिस्तान तक गया। कई जगह मीलाद हुई और तबर्रुक तकसीम किया गया। भीरा में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हजारों लोग शामिल रहे और नातिया कलाम आदि पढ़े गए।  मैलानी गांव स्थित जामा मस्जिद से चलकर खुटार रोड, पलिया बाईपास मेन मार्केट होते हुए जुलूस मोहल्ला धर्मशाला पहुंचा। जुलूस में पेश इमाम हाफिज तकीउद्दीन, नीरज वाजपेई शामिल रहे।  मोहम्मदी में प्रशासन की सख्ती से अकीदतमंद खासे परेशान रहे। उन्होंने दरगाह में ही झंडा फहराकर पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाया।  प्रशासन ने नई परंपरा न डालने की बिना पर जुलूस निकालने की परमीशन नहीं दी थी। एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ एलडी भारती, तहसीलदार रमेश मौर्य पुलिस के साथ  मोहल्ला सरैयां के दरगाह मुरादुल्ला शाह के पास डटे रहे।
विज्ञापन

बांकेगंज में कस्बे की सड़कों पर इस्लाम के झंडों के साथ जुलूस निकाला गया। मस्जिद इमाम मोहम्मद शबीब बरकाती की अगुवाई में जुलूस निकला। निघासन में बिनौरा, मूडा, मिर्जागंज, रायप़ुर, सोठियाना, दुबहा, रकेहटी समेत करीब 18 गांव के लोग शामिल हुए। जुलूस में विधायक केजी पटेल, किस्मत अली, आफताब आलम, माजिद अली, नुरूल हसन आदि मौजूद रहे। ओयल में मोहल्ला ठठेरनटोला में स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकला गया। सिकंद्राबाद में जुलूस सिकंद्राबाद से चलकर रायुपर, अहिरी, घुंसी होते हुए सिकंद्राबाद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में मौलाना सलमान, हाफिज सनाउल्ला, इब्राहिम खां, तारिक खां, माजिद खां, रहमान आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में जुलूस-ए-मोहम्मदी सिनेमा रोड, अलीगंज रोड होते हुए 12 मस्जिदों के पेश इमाम की अगुवाई में निकला। सदर चौराहे और पब्लिक इंटर कॉलेज के स्टेडियम में उलमा ने तकरीरें पेश कीं। मौलाना मुईद रजा, हाजी जफर उल्ला खां, नदीम खां, विधायक विनय तिवारी, बीटू पटेल आदि मौजूद रहे। ममरी में ग्राम रोशननगर, हैदराबाद, गनेशपुर, नयागांव, सरकारगढ़, दतेली आदि जगहों पर मस्जिदों में तकरीर की गई।
रजागंज में गांव भल्लिया बुजुर्ग, केशवापुर, खम्हौल, जलालपुर, भुड़वारा आदि जगह जुलूस निकाला गया। कुकरा में पेश इमाम हाफिज अब्दुल सलाम और नूरी मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मंसूर रजा बरकाती की अगुवाई में जुलूस निकाला गया।
अलीगंज में जुलूस में कुशमौरी और सांड़ा गांव के लोगों ने शिरकत की। संसारपुर के अंगदपुर में मदरसा फैजाने रजाए नूरी मस्जिद से जुलूस निकाला गया। यहां सपा नेता नरेश यादव, मौलाना आजम रजा खान, मेराज खान, अनीस खान, निशार, लवी, रबीउल्ला, फारूक, शफीकुर्रहमान, इंसाफ खान, असलम आदि मौजूद रहे।
अमीरनगर में जुलूस मदरसा जीनते मदीना से निकाला गया जो बराती चौराहा से मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग से गुजरता हुआ कस्बे के इमाम चौक होते हुए छतुरी में बूढ़े मियां की मजार पर पहुंचा। जुलूस में मदरसा के मौलाना सिराज अहमद ए दरगाह सिकन्दरी के सज्जादा नशीन सूफी रियाज अहमद मियां, समाजसेवी मिर्जा तौकील बेग, मोहम्मद साकिब खां, हसमेन बेग, हसीन बेग आदि रहे। मोहम्मदपुर में अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा कमेटी के सदर मौलाना नईम, मौलाना सज्जाद रजा की सरपरस्ती में जुलूस निकाला। मोहम्मदी जुलूस में मदरसा अनवारुल कुरान मोहम्मदपुर के बच्चों ने नारे बुलंद किए।

जुलूस-ए-मोहम्मदी आगे लहराता चला तिरंगा 
बिजुआ। गुलरिया गांव से निकले जुलूस में अंजुमन के सदस्यों के एक हाथ में इस्लामिक झंडा तो दूसरे हाथ में देश की शान तिरंगा लहरा रहा था। जुलूस में नौसर जोगी, गुलरिया, मुडिय़ा हेमसिंह, पड़रिया तुला, गोंधिया, नब्बूपुरवा समेत कई गांव के लोग शामिल थे।

जुलूस के पड़रिया तुला पहुंचने पर हिंदुओं ने स्वागत किया। पड़रिया तुला के बलराम गुप्ता, सुमन वर्मा, डॉ. श्रीकांत भारत, विकास चिकारा, विजय किरन, राहुल गुप्ता समेत कई लोगों ने जुलूस में चाय एवं लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed