{"_id":"6a8b3994c6aea2513207153b","slug":"the-monkey-bit-the-young-man-twice-in-seven-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-183161-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लंगूर ने युवक को सात दिनों में दो बार काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लंगूर ने युवक को सात दिनों में दो बार काटा
Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
लंगूरी बंदर के हमले में घायल धीरेंद्र। संवाद
भीखमपुर। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंशी नाम के लंगूर ने 25 वर्षीय धीरेंद्र दीक्षित को सात दिनों में दो बार काटकर घायल कर दिया। इससे युवक में बंदरों को लेकर खौफ है।
शनिवार शाम करीब छह बजे धीरेंद्र दीक्षित (25) पुत्र दिनेश दीक्षित नहर पुलिया से खेतों की ओर जा रहे थे। अचानक लंगूर ने उन्हें दौड़ा लिया। बचने के लिए धीरेंद्र गन्ने के खेत में घुस गए, लेकिन बंदर ने उनकी आंख के पास काटकर घायल कर दिया। उन्हें कई टांके लगे हैं।
धीरेंद्र ने बताया कि इसी लंगूर ने एक सप्ताह पहले बाइक पर पीछे बैठे समय उनके सिर में काट लिया था, तब भी इलाज में टांके लगे थे। कस्बे के अलावा नगरा, देवमनियां समेत कई गांवों में भी इस लंगूरी का आतंक है। इससे पहले भी वह कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है।
विज्ञापन
नगरा निवासी 65 वर्षीय श्रीकृष्ण अग्निहोत्री ने बताया कि बंदर के डर से उन्हें दो किलोमीटर घूमकर कस्बे में आना पड़ता है। कस्बे में पहले से ही सैकड़ों बंदरों से लोग परेशान हैं। अब लंगूर का खतरा भी बढ़ गया है।
कस्बे के दिनेश दीक्षित, महेश, अतुल दुबे, अवनीश अवस्थी, सुधीर मिश्रा समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।