फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The message of cleanliness was given by picking up plastic lying on the roads

सड़कों पर पड़ी प्लास्टिक बीनकर स्वच्छता का दिया संदेश

Wed, 29 Jun 2022 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
The message of cleanliness was given by picking up plastic lying on the roads
प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए रैली निकालते लोग।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन जागरूकता अभियान का आगाज
विज्ञापन

पालिका कर्मियों ने रैली निकालकर राहगीरों को किया जागरूक
लखीमपुर खीरी। योगी सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। पांच दिन तक नगर पालिका एवं पंचायत में चलने वाले अभियान में कर्मचारी सड़कों पर पड़ी सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताएंगे।
अभियान को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल पालिका कर्मियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्लास्टिक फ्री लाइफ के तहत कर्मचारियों ने हीरालाल धर्मशाला, रेलवे प्लेटफार्म एवं परिसर आदि स्थानों पर जाकर वहां पड़ी मिली सिंगल यूज प्लास्टिक बीनकर इकठ्ठा की।
विज्ञापन

राहगीरों को मानव एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान बताकर इसका प्रयोग न करने की नसीहत दी। स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम विक्रांत वर्मा ने बताया अभियान के दौरान पांच दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसके माध्यम से लोगों को पॉलिथीन के बजाय कपड़े या फिर जूट का थैला प्रयोग करने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिले भर में नगर पालिका एवं पंचायत में अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण एवं इस पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सफाई निरीक्षक विशाल शुक्ला, शमशेर सिंह, आदि मौजूद रहे।


ये होंगे कार्यक्रम
30 जून- प्लास्टिक रिड्यूस रियूज व रिसाइकिल
एक जुलाई- प्लास्टिक फ्री जोन
दो जुलाई- घाट है तो ठाठ है
तीन जुलाई- स्वच्छता से सम्मान

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की दिलाई शपथ
मैैलानी। ईओ राजेश चौधरी ने स्टाफ और स्कूली बच्चों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। ईओ ने बताया कि इसके लिए वृहद जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से इन सभी कार्यक्रमों में में भाग लेकर नगर को सुंदर और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed