फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The mason who was building the wall died due to electric shock

दीवार बना रहे राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत

Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
The mason who was building the wall died due to electric shock
बिजुआ कस्बे में एचटी लाइन के चपेट में आने से मृत राजगीर मिस्त्री के रोते बिलखते परिजन और मृतक सुन? - फोटो : LAKHIMPUR
बिजुआ-गुलरिया। कस्बे में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे राजमिस्त्री पर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। गंभीर हालत में उसे बिजुआ सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुनीत गुप्ता (32) पुत्र स्व. प्रदीप गुप्ता राजगीर मिस्त्री का काम करके परिवार का गुजारा करता था। गांव के ही विनोद कुमार के घर पर चार दिन से टिन डालने का काम कर रहा था। विनोद के घर के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी हुई है जो कि काफी जर्जर और नीचे हो चुकी है। गुरुवार को सुनीत यहां पर टिन डालने के बाद ऊपर की दीवार बना रहा था, बताते हैं कि इस दौरान लोहे की कन्नी तार में लग गई। जिससे तार टूट कर इनके गर्दन में आ फंसा। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही सुनीत नीचे आ गिरा, गंभीर हालत में साथी इनको सीएचसी लेकर आए, यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिस घर में बिजली का तार टूटकर गिरा है, उन लोगों का कहना है जब तक लाइन उनके घर के ऊपर से हटाई नहीं जाएगी वह तार को जोड़ने नही देंगे। जेई उमेश गौतम का कहना है लोगों ने नई आबादी बना ली है, लाइन पहले से निकली है, विभाग को सूचित किया जाएगा, लेकिन तार न जुड़ने से कई गांवों में अंधेरा रहेगा, ऐसे में तार जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मासूम बच्चों और पत्नी के सिर से छिना सरपरस्ती का साया
बिजुआ। सुनीत के पिता की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है, दो भाई थे, बड़ा सुनीत, वह राजगीरी का काम करता था, छोटा भाई विनीत घर पर ही बिजली के उपकरण बिक्री की दुुकान चलाता है। सुनीत की मां शांति देवी आशावर्कर हैं। सुनीत के दो छोटे बच्चे और पत्नी है। जैसे ही हादसे की सूचना सुनीत के घर पहुंची, पत्नी और बच्चे बिलखने लगे।

अधिकारी चाहते हैं कि बिजली के जर्जर तार बदल दिए जाएं और नई लाइनें पड़ जाएं। रात दिन हमारे कर्मचारी जर्जर तारों की वजह से लाइन पर ही काम करते रहते हैं। 60% बिजली की जर्जर लाइनों की सूचना और एस्टीमेट अधिकारियों को भेजा गया है। सामान मिलने पर लाइन बदल दी जाएगी। -उमेश कुमार गौतम जेई विद्युत वितरण खंड बिजुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed