फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The man who demanded extortion from the professor was arrested along with two associates

प्रोफेसर से रंगदारी मांगने वाला दो साथियों के साथ गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The man who demanded extortion from the professor was arrested along with two associates
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वेब सीरीज देखकर बनाई थी रंगदारी मांगने की योजना

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के प्रोफेसर से मोबाइल पर दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी शहर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हैं। इनके पास से रंगदारी मांगने के लिए प्रयोग किया गया सिम भी बरामद हुआ है।
वाईडी कॉलेज के प्रोफेसर आकाश वार्ष्णेय के मोबाइल पर मंगलवार की शाम फोन करके दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। रंगदारी मांगने के दौरान आरोपी ने अपना नाम पठान बताते हुए मुजफ्फरनगर का निवासी होने की बात कही थी, लेकिन सर्विलांस की जांच में आरोपी की लोकेशन सीतापुर में मिली थी। लिहाजा पुलिस ने सीतापुर समेत आसपास के क्षेेत्रों में अपना जाल बिछाया था। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की लोकेशन ट्रेस हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर महाराजनगर रेलवे फाटक के पास से अभियुक्त रंजीत जायसवाल (19 वर्षीय) निवासी ईदगाह, पंकज शुक्ला निवासी मोतीनगर और सुधीर पांडेय निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी रंजीत ऑटो चलाता है। उसने बताया कि पंजाबी कॉलोनी में एक प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी होने के बाद उसने प्रोफेसर को रंगदारी मांगने के लिए निशाना बनाया। इसके लिए उसने वेब सीरीज से आइडिया लिया और उसी के अनुसार खुद को मुजफ्फरनगर का गैंगेस्टर बताते हुए प्रोफेसर को धमकाया था। खुलासा करने वाली टीम में एसआई देवेंद्र कुमार, शिवकुमार यादव, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, हेमंत सिंह, मनीष यादव, देवेंद्र सिंह, ओम मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed