फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The issue of investigating and taking action against the culprits and protecting the property was raised

Lakhimpur Kheri News: जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व संपत्ति की रक्षा का उठाया मुद्दा

Sat, 13 Sep 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The issue of investigating and taking action against the culprits and protecting the property was raised
लखीमपुर खीरी। सहकारी गन्ना विकास समिति अरनीखाना के मामले में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने गन्ना एवं चीनी विकास की प्रमुख सचिव बीना कुमारी मीणा को पंजीकृत पोस्ट से ज्ञापन भेजा है। इसमें जांच, दोषियों पर कार्रवाई करने, मुकदमे की पैरवी व संपत्ति की रक्षा आदि की मांग की गई।
विज्ञापन

कहा कि शहर के बीचो-बीच महाराज नगर स्थित अरबों की कीमती अरनीखाना समिति का जिला गन्ना अधिकारी की निष्क्रियता के चलते विक्रय कर दिया गया। समिति से संबंधित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन लखीमपुर में वाद संख्या 1550/2023 चला, जिसमें डीसीओ और सचिव अच्छे लाल भारती ने ठोस सबूत नहीं दिए।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर समिति के सचिव ने जनपद न्यायाधीश की अदालत में बिना किसी ठोस सबूत के अपील की गई है, जिसमें पराजय का सामना ही करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समिति पर लगा पत्थर छह सितंबर, 1961 में खरीदने की गवाही दे रहा है, जिस पर तत्कालीन डीएम मोहिउद्दीन अहमद, जिला गन्ना अधिकारी पदेन कन्हैया सिंह आदि के नाम हैं। डीसीओ अन्य जिम्मेदारों ने पत्थर पर लिखी तिथि को पट्टा बता रहे हैं। दावा किया कि अरनीखाना गाटा संख्या 647, 648 नॉन जेड ए तहसील अभिलेखों में मुकदमे की वादी चंदेल परिवार के नाम दर्ज न होकर आबादी के रूप में दर्ज है। यदि यह संपत्ति उनकी होती तो उनके नाम ही दर्ज होती।

इस भूमि पर बना सहकारी गन्ना विकास समिति अरनीखाना का भवन नगर पालिका में बतौर मालिक अरनीखाना के नाम दर्ज है, जिसका गृह व जलकर भी समिति जमा करता आ रहा। मामले की उचित जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed