फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The icy wind blew throughout the day grew cold

दिन भर चलीं बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The icy wind blew throughout the day grew cold
cold - फोटो : amar ujala
घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा शहर
विज्ञापन

बीमारों और बुजुर्गों पर भारी पड़ रही शीत लहर

घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते जिले में जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। तीन दिनों से जिले में सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे तापमान में लगातार गिरावट जारी है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से बीमारों और बुजुर्गों के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। दिन में फील्ड पर काम करने वाले लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रिक्शा चालकों, पल्लेदारों और मजदूरों का ठंड के कारण बुरा हाल है। 
सोमवार की सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया। रविवार देर रात से शुरू हुआ सर्द हवाओं का दौर दिन भर जारी रहा। सूरज निकलने की आस में लोग दिन भर आसमान की ओर ताकते रहे लेकिन एक क्षण के लिए सूरज के दर्शन नहीं हुए। ठंड से परेशान लोग बुजुर्ग और बीमार या तो रजाइयों में दुबके रहे या अलाव और रूम हीटर के इर्द गिर्द बैठ कर अपने बदन को गर्म करते नजर आए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नगर पालिका ने शहर में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है लेकिन यह अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई जगहों पर लोग कूड़ा कचरा जमाकर अपने स्तर से अलाव जला कर आग तापते नजर आए। अब तक शहर में कहीं भी रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। इससे बाहर से काम की तलाश में आने वाले मजदूरों और रिक्शा चालकों को सर्द रातें काटना भारी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के चलते बुजुर्गों और बीमारों की बीमारियां और बढ़ गई हैं। सैकड़ों लोग विंटर डायरिया, खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित हैं। हृदय रोगियों की संख्या और रक्तचाप की शिकायतें बढ़ गई हैं। बच्चे निमोनिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।
गोला गोकर्णनाथ। कोहरा पड़ने से दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन होने पर लोगों ने कुछ राहत महसूस की। 
बिझौली क्षेत्र के गांव में जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया, जनमेजय यादव, पंकज सिंह आदि ने बैंकों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की।
ममरी। बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड होने, आसमान में कोहरा छाया रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सूर्यदेव के दर्शन न होने से पशुओं और बुजुर्गों का बुरा हाल है। जलौनी लकड़ी के अभाव में लोग भूसी का अलाव और गन्ने की पताई जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं। 

तहसील प्रशासन ने अलाव जलवाए
बांकेगंज। इन दिनों पड़ रही भीषण सर्दी को लेकर राहगीरों और आमजनों को राहत देने के लिए तहसील प्रशासन ने बांकेगंज कस्बे में सोमवार को अलाव लगवाए। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्रीय कानूनगो विजय श्रीवास्तव और लेखपाल रजनीश कुमार ने कस्बे के मुख्य चौराहों और मेन मार्केट में अलाव जलवाए। अलाव जलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
खीरी टाउन। ठंड और ईद मिलादुन्नबी के चलते नगर पंचायत ईओ दिनेश कुमार मिश्रा और तहसील प्रशासन ने मोहल्ला सैयदवाड़ा, पटटीरामदास, जिंसी, बाजार, पुलिया और बस अड्डे के पास अलाव जलवाए।

गरीबों को दी रजाई
पलियाकलां। कादरी सकलैनी कमेटी ने गरीबों को रजाइयां बांटीं। 
पुराना बस स्टैंड पर भारत मोबाइल के सामने लगे शिविर में कादरी सकलैनी कमेटी की ओर से करीब सौ गरीबों को रजाइयां बांटी गईं। इस दौरान गरीबों की भीड़ रही और उन्होंने रजाई पाकर कमेटी का आभार जताया। बता दें कि कमेटी हर साल यह वितरण करती है। 

मोहम्मदी। भीषण शीत लहरी के चलते स्थानीय प्रशासन ने सरकारी अस्पताल जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ एलडी भारती, तहसीलदार रमेश मौर्य, लेखपाल पंकज मिश्र, सदस्य राम सिंह राठौर, शिवम गुप्ता आदि कई तहसील कर्मी मौजूद रहे। इससे पूर्व रैन बसेरा पर कंबल वितरित कर अलाव जलवाए गए। ठंड से बचाव को चौबीस घंटे अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed