{"_id":"68b724dc447331c53d0fb774","slug":"the-humid-heat-tormented-people-the-rain-in-the-afternoon-brought-some-relief-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154724-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी ने सताया, दोपहर बाद हुई बारिश ने दी कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी ने सताया, दोपहर बाद हुई बारिश ने दी कुछ राहत
विज्ञापन
जटपुरा गांव में बारिश में सड़क पर गिरा पेड़। संवाद।
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दो दिन हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मंगलवार को धूप के साथ उसम ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। हालांकि दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। हवा चलने के साथ ही हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 33 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले पांच-छह दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
बारिश में सड़क पर गिरे दो पेड़
बांकेगंज। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार को मैलानी रेंज की जटपुरा वन चौकी के पास जटपुरा-कुकरा मार्ग किनारे लगे दो शीशम के पेड़ सड़क पर गिर पड़े। इससे आवागमन बाधित हो गया। यह देख वहां मौजूद वन कर्मियों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाया। इसके बाद राहगीरों और ग्रामीणों को राहत मिली और आवागमन शुरू हो सका। संवाद
विज्ञापन
बारिश से गन्ना और धान की फसल को पहुंचा फायदा
अमीरनगर। क्षेत्र में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गन्ना और धान की फसल को फायदा पहुंच रहा है, वहीं अधिकतर ग्रामीण इलाकों में रास्तों पर जलभराव हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई घंटे मूसलाधार बारिश होती रही। लोग घरों से बाहर नहीं निकाल पाए। मंगलवार को दोपहर तक हल्की बारिश के साथ आसमान में काले बादल छाए रहे। संवाद