{"_id":"539e2d2ecb722c9cbf23a7e93ac3ef12","slug":"the-household-income-limit-increased-poverty-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी रेखा वाले परिवारों की आय सीमा बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी रेखा वाले परिवारों की आय सीमा बढ़ी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की आय सीमा बढ़ा दी है। नए शासनादेश के मुताबिक योजना का लाभ पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 46080 तथा शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये वार्षिक आय होनी चाहिए।
समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र में 19854 और शहरी क्षेत्र में 25546 रुपये वार्षिक आय सीमा थी लेकिन नए शासनादेश में इसे बढ़ा दिया गया है। इससे गरीब परिवारों को वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा।