{"_id":"469302b57f594dda866195fd91b868b3","slug":"the-heat-grew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ी, लोग परेशान
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
इस बार देर से शुरू हुई गर्मी ने अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से कड़ी और चमकीली धूप के कारण दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल होने लगा है। लड़कियां और महिलाएं चेहरा ढक कर और छाते लेकर निकल रही हैं तो पुरुषों को कैंप और चश्मा लगाकर बाहर निकलना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने के कारण सुबह से कड़ी धूप निकली। धूप इतनी चमकदार थी कि आंखे चौंधिया रहीं थीं। दोपहर तक घूप इतनी कड़ी हो गई कि लोगों को बाहर निकलने में परेशानी होने लगी। धूप तेज होने से बाजार में कैप और धूप के चश्मों की बिक्री बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को महिलाएं और लड़कियां धूप से बचाव के लिए छाता लेकर निकलीं। अधिकांश लड़कियां अपने पूरे चेहरे को ढके थीं जबकि पुरुष कैप और चश्मा पहनकर निकले।