फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The head of the election process, the Commission sent a letter

प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, आयोग ने भेजी चिट्ठी

Mon, 26 Oct 2015 06:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 26 Oct 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
The head of the election process, the Commission sent a letter
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से प्रदेश में प्रधान पद पर चुनाव कराने के संबंध में हरी झंडी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में प्रशासन को चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन

आयोग ने कहा है कि 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच जिले में जिले में किसी बड़े मेले या किसी कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं तो एक सप्ताह के अंदर आयोग को सूचित किया जाए ताकि प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत का निर्वाचन कार्यक्रम तय करते समय उसे ध्यान में रखा जा सके।
विज्ञापन

आयोग के इस पत्र के मिलने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों पदों पर होने वाले निर्वाचन का कार्यक्रम 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच ही तय होगा। हालांकि इस संबंध में अभी साफ तौर पर कोई निर्देश नहीं आया है। आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त जयप्रकाश सिंह द्वारा भेजे गए निर्देश का हवाला देते हुए एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के दृष्टिगत आयोग ने यह जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश के संबंध में इन तिथियों के मध्य होने वाले बड़े मेले या कानून व्यवस्था के मद्देजनर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। एक सप्ताह के अंदर आयोग को इसकी सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed