फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "The government is moving to the free will of millers'

‘मिल मालिकों की मर्जी से चलती है सरकार’

Sun, 28 Feb 2016 07:52 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sun, 28 Feb 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
"The government is moving to the free will of millers'
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार चीनी मिल मालिकों की मर्जी पर चलती है। किसानों का भुगतान लेट करो और ब्याज से ही करोड़ों कमाओ की नीति जारी है और प्रदेश की सपा सरकार खामोश है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान शोषण का शिकार है।
विज्ञापन

वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे कहा कि मिल मालिकों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का दमन किया जा रहा है और इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में अगली सरकार किसानों और मजदूरों की होगी, जिसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रशासन के इशारे पर पुलिस द्वारा एक फरवरी को भुगतान की मांग कर रहे किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे पर भी वह काफी तल्ख दिखे और कहा कि कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। कहा कि गन्ना किसानों को कदम-कदम पर मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि 22 साल के ट्रेलर की पांच साल की पिक्चर सामने आ गई है। किसानों की जरूरत पर वह बोले कि किसान हित में कानून जरूरी हैं और हर लड़ाई कोर्ट में नहीं लड़ी जाती। किसान सरकार होगी तो किसानों के हित में कानून बनेंगे और किसान खुशहाल होगा। इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सोनी, नइयरूल इस्लाम खान, इलियाज खान, सोहेल खान आदि तमाम लोग साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed