{"_id":"61803aa98b185300ef4deabd","slug":"the-girl-was-taken-away-publicly-the-victim-was-driven-away-by-the-kotwali-police-lakhimpur-news-bly4648437162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग सरेआम छीन ले गए बच्ची, पीड़िता को कोतवाली पुलिस ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग सरेआम छीन ले गए बच्ची, पीड़िता को कोतवाली पुलिस ने भगाया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
बीमार बालिका को इलाज कराने के लिए लाई थी नानी
लखीमपुर खीरी। चार महीने की बीमार बच्ची को दबंगों ने सरेआम उसकी नानी की गोद से छीन लिया। महिला जब शिकायत के लिए कोतवाली गई तो वहां से उसे भगा दिया गया। इस मामले में लिखित तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सोमवार को सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम मोगलापुर मजरा औरंगाबाद की रहने वाली विधवा अनीता देवी अपनी चार महीने की बीमार नातिन को लेकर इलाज के लिए डॉ. पवन गर्ग के यहां आई थीं। बताते हैं कि इलाज के बाद वह अबोध बच्ची को लेकर वापस जा रही थीं तभी नौरंगाबाद गंगोत्रीनगर तिराहे पर छह सात लोगों ने अनीता देवी और उनके लड़के सुमित को मारापीटा और जबरिया अबोध बच्ची को छीनकर ले गए।
112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में पुष्टि करते हुए जेल गेट पुलिस चौकी को सूचना दी। फौरन कार्रवाई न होते देखकर पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचीं तो कोतवाल ने लिखित तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय बैरंग लौटाते हुए पुलिस चौकी भेज दिया। पीड़िता अनीता देवी ने बताया सीओ के निर्देश के बावजूद कोतवाली पुलिस उसकी रिपोर्ट नही लिख रही है न ही अबोध बच्ची को अपहर्ताओं के चंगुल से बरामद कराया है। सीओ सदर अरविंद वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।