{"_id":"621fbe9755a4791c7e7baea6","slug":"the-girl-was-murdered-only-a-few-hours-after-she-went-missing-lakhimpur-news-bly4771006127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता होने के कुछ घंटे बाद ही कर दी गई थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता होने के कुछ घंटे बाद ही कर दी गई थी युवती की हत्या
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गरबापुर में दो दिन से लापता युवती का शव गांव के बाहर खेत में मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। वहीं परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मृतका की मां कांती ने 28 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री 20 वर्षीय रीतू देवी 27 फरवरी की शाम को खाना खाकर सो गई। सुबह देखा तो पुत्री घर में नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने सोमवार को ही गुमशुदगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की, जिसके बाद मंगलवार को साढ़े आठ बजे के करीब गरबापुर से डेलखेड़ा रोड पर गरबापुर के निकट लहसुन के खेत में उसकी लाश मिली थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने यह भी बताया है कि शव मिलने से एक दिन पहले युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है, जिससे यह बात पुख्ता है कि युवती के गायब होने के कुछ घंटे बाद ही हत्या कर दी गई थी। मोहम्मदी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में तरमीम करके जांच तेज कर दी है। युवती के मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है।