फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The four tigers were driven away by the patrolling elephants and their location was found near Khairigadh

Lakhimpur Kheri News: हथिनियों की गश्त से खिसके चारों बाघ, खैरीगढ़ के पास मिली लोकेशन

Wed, 28 Oct 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The four tigers were driven away by the patrolling elephants and their location was found near Khairigadh
क्षेत्र में हा​थिनी पर गश्त करती वन विभाग की टीम। स्रोत : वन विभाग
मझगईं। दुधवा नेशनल पार्क से मंगाई गईं डायना और पाखरी नाम की हथिनियों की गश्त के बाद इलाके में दहशत फैलाने वाले चारों बाघ वहां नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, बाघों की ताजा लोकेशन खैरीगढ़ के जंगलों के पास मिली है। एहतियात के तौर पर वनकर्मी गांव-गांव पर्चे बांटकर और पोस्टर लगाकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं।
पिछले एक माह से मझगई रेंज के कोलवा फार्म, गुनाखर टांडा और किशुनू टांडा समेत आसपास के गांवों में चार बाघों का झुंड देखा जा रहा था। इस दौरान बाघों ने करीब आधा दर्जन मवेशियों को शिकार बनाया था। ग्रामीणों में इस कदर खौफ था कि लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इलाके में आक्रोश भी लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन

बढ़ते तनाव को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में 16 ट्रैप कैमरे और दो हाई-मास्ट लाइटें लगाईं। इसके साथ ही दुधवा पार्क से पाखरी और डायना हथिनियों को बुलाकर सोमवार से गांवों और जंगलों के किनारों पर कॉम्बिंग शुरू कराई गई। नियमित गश्त का असर यह रहा कि पिछले तीन दिनों से इलाके में बाघ नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बाघों की लोकेशन खैरीगढ़ के पास मिलने से ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। हालांकि, वन विभाग निगरानी में कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। हाथियों से लगातार गश्त कराई जा रही है और ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है।


-------------
लगाए गए कैमरों की जांच और हथिनियों से गश्त के दौरान इलाके में बाघों की मौजूदगी नहीं पाई गई है। बाघों का मूवमेंट खैरीगढ़ की तरफ हुआ है, जहां निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम भेज दी गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पोस्टर चस्पा करने के साथ घर-घर पर्चे बांटकर जागरूक किया जा रहा है।
-अंकित सिंह, वन क्षेत्रीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed