फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first phase of polling today for

पहले चरण के लिए मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Nov 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
The first phase of polling today for
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले के चार ब्लाकों पसगवां,  मोहम्मदी, मितौली और बेहजम के 6,60,723 मतदाता ग्राम प्रधान पद की 388 सीटों के लिए 2754 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 4828 पदों के लिए 5672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए चारों ब्लाकों में कुल 423 मतदान केंद्र और 1082 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टिंयां ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों पर जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेेेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर की गई तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले चरण में जिन ब्लाकों में मतदान होना है। उनमें मोहम्मदी ब्लाक में 19, पसगवां ब्लाक में 38, मितौली में 18 और बेहजम में 10 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इन मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए 22 स्टेटिक अफसर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed