फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first day of the paddy purchasing centers was spent in preparations, zero buying

तैयारियों में बीता धान क्रय केंद्रों का पहला दिन, खरीद रही शून्य

Sat, 02 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The first day of the paddy purchasing centers was spent in preparations, zero buying
पलिया मंडी समिति में धान खरीद केंद्र के बारे में जानकारी लेते एसडीएम।

बैनर टांगकर केंद्रों पर डटे रहे केंद्र प्रभारी तो कई केंद्रों से नदारद रहे, अधिकारियों ने लिया केंद्रों का जायजा
विज्ञापन

दोपहर तक एक किसान को जारी हुआ ऑनलाइन टोकन, चार अक्तूबर को केंद्र पर धान लेकर बुलाया गया

लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए शुक्रवार को चयनित स्थलों पर क्रय केंद्र खोल दिए गए, लेकिन पहले दिन धान खरीद का खाता नहीं खुल सका। शाम तक क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने का काम होता रहा। इस दौरान अधिकारी केंद्रों निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। पहले दिन दोपहर तक एक किसान का ऑनलाइन टोकन जारी हुआ, जिसे चार अक्तूबर को क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए बुलाया गया।
जनपद में कुल 114 क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीद की जाएगी। इस बार मंडियों में अधिक क्रय केंद्र खोले जाएंगे, जिससे किसानों को धान बेचने में असुविधा न हो। लिहाजा लखीमपुर की मंडी समिति राजापुर में 12 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसी तरह गोला, मोहम्मदी, पलिया और तिकुनिया मंडी में कई क्रय केंद्र खोले जाने हैं। शेष क्रय केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समितियों व चयनित स्थानों पर खोले जाने हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन मंडियों में क्रय केंद्र खोलते हुए बैनर टांगे गए और इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंखा आदि सामान रखकर क्रय केंद्र को तैयार किया गया। हालांकि क्रय केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। एक-दो किसान औपचारिकतावश जानकारी करने केंद्रों पर पहुंचे। मंडी में खुले कुछ क्रय केंद्रों पर प्रभारी नदारद रहे, जिससे मौके पर सहायक ही बैठे मिले तो एफसीआई के क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि अभी गोदाम की व्यवस्था नहीं हो पाई है। वहीं मार्केटिंग के एक क्रय केंद्र पर सिर्फ बैनर व मेज रखी मिली, जबकि केंद्र प्रभारी नजर नहीं आए। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण के कारण धान की कटाई कुछ दिन के लिए बाधित हो गई है, जिससे भी खरीद शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने मंडी समिति राजापुर के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एएमओ प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर क्रय केंद्र पहले दिन खोल दिए गए हैं, लेकिन आवक न होने से खरीद शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आनलाइन पंजीकरण होने के साथ ही तहसील प्रशासन द्वारा सत्यापन कार्य में तेजह आई है। पीसीयू के क्रय केंद्र सैदापुर पर धान बेचने के लिए पहले किसान के तौर पर धीरेंद्र वर्मा का टोकन जारी हुआ है, जिसमें उन्हें क्रय केंद्र पर आने के लिए चार अक्तूबर की डेट मिली है।

क्रय केंद्रों पर दुरुस्त नहीं हुई व्यवस्थाएं

मोहम्मदी। मंडी में क्रय केंद्रों को खोला गया है, जिन पर बैनर, कांटा, चलना समेत केंद्र प्रभारी मौजूद मिले। शासन ने सभी धान खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर से तौल शुरू करने का फरमान जारी किया था, लेकिन उसका अनुपालन कहीं नहीं किया गया। कृषि मंडी में पीसीयू के तीन केंद्र, पीसीएफ के एक केंद्र खोला गया है। केंद्र प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, अंबिका प्रसाद शर्मा, संजीव गुप्ता ने बताया कि खरीद करने के लिए तैयारी हो गई है, लेकिन अभी कोई किसान धान लेकर नहीं आया है।

मंडी समिति में धान के छह क्रय केंद्र खुले

तिकुनिया। कृषि उत्पादन मंडी समिति तिकुनिया में छह धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। केंद्र प्रभारी को पंखा, कांटा, डस्टर मंडी समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अभी किसी भी केंद्र पर धान खरीद प्रारंभ नहीं हुई है।मंडी में भी धान की आवक नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी अभिनव तिवारी व सचिव सुलेमान मौजूद रहे। सचिव ने बताया कि मंडी परिसर में आठ धान क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। धान की आवक अभी नहीं है। विपणन शाखा प्रथम, द्वितीय, पीसीयू प्रथम व द्वितीय, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के दो केंद्र के प्रभारी ने बैनर लगाकर केंद्र खोल दिए हैं।

धान खरीद केंद्रों पर जानकारी लेने पहुंचे किसान

पलियाकलां। क्षेत्र में धान खरीद के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें सात पलिया मंडी में बने हैं, जबकि एक केंद्र थारू क्षेत्र के चंदनचौकी गांव में बनाया गया है। पहले दिन किसान केवल जानकारी लेने ही आए। उधर, शुक्रवार की दोपहर एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने केंद्र खुले हैं या नहीं, इसका निरीक्षण किया। संवाद

इस बार क्रय केंद्रों पर अनिवार्य रूप से टोकन सिस्टम से ही धान खरीद की जाएगी। इससे किसानों को आसानी से धान बेचने की सुविधा मिलेगी। केंद्र प्रभारी भी मनमाने तरीके से किसानों को परेशान नहीं कर पाएंगे। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन व पारदर्शी होगी। - लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed