फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The filth and stench Singh Munnoo identify Ganj Ward

मुन्नूगंज वार्ड की पहचान बनी गंदगी और दुर्गंध

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The filth and stench Singh Munnoo identify Ganj Ward
गंदगी का आलम - फोटो : अमर उजाला
- दुर्गंध के बीच सांस लेना दुश्वार, इसी में रहते हैं दर्जनों परिवार
विज्ञापन

- कूड़े करकट में सुअरों की धमा-चौकड़ी से परेशानी

नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज के वार्ड 20 के हालात बदतर हैं। आलम यह है कि यह वार्ड गंदगी और दुर्गंध की पहचान बन गया है। घरों के सामने बिखरा कूड़ा, चोक नालियों से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं। कूड़े के ढेरों के पास नालियों के गंदे पानी से बने दलदल में सुअरों की धमाल चौकड़ी से वार्डवासी परेशान हैं।
मुन्नूगंज वार्ड 20 में लगभग 250 परिवार रहते हैं। वार्ड के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में साफ सफाई, पेयजल की समस्या से दर्जनों परिवार परेशान हैं। लोगों के घरों के सामने कूड़ा करकट और गंदगी का अंबार है। पेयजल के लिए वार्ड में इंडिया मार्का नल ढूंढने पर नहीं दिखाई देता, नगर पालिका द्वारा लगवाए गए मिनी पंप से पाइप लाइन तो बिछाई गई, लेकिन कनेक्शन नहीं हो सके। वार्ड में फैली गंदगी और  सड़ांध में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वार्ड के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रहने वाले लोग आवारा सुअरों से परेशान हैं। चोक, टूटी नालियों के पास कूडे़ की सड़ांध और दलदल में सुअरों के झुंडों पर ईद बकरीद जैसे त्योहार पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया जाता। वार्ड वासियों की शिकायत पर नगर पालिका कूड़ा उठाने वाला लोडर और सफाई कर्मी यदा कदा रस्म अदायगी करने आ जाते हैं।
विज्ञापन

 
खाली पड़े प्लाट बने हैं कूड़ा घर
वार्ड के बीच खाली पड़े प्लाट नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था न होने से कूड़ाघर बन गए हैं। प्लाटों में भरा कूड़ा तेज हवा के साथ पड़ोस के घरों में घुस जाता है और वर्षा में नालियों के गंदे पानी में सड़कर दुर्गंध फैलाकर संक्रामक रोगों को दावत दे रहा है। सुअरों के लिए ये प्लाट आरामगाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वार्ड निवासी 75 वर्षीय अफसर जहां ने बताया कि उनके घर के सामने गंदगी से उठती सड़ांध से वह परेशान हैं। हवा के साथ सामने पड़ा कूड़ा करकट उनके घर में घुस जाता है। 
 
 
वार्ड वासी नासिर ने बताया कि ईद, बकरीद पर भी साफ-सफाई नहीं होती है, बरसात में गंदगी का आलम और भी बढ़ जाता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। 
 
 
रिजवान ने बताया कि उनके मकान के सामने प्लाट में वर्षों से मोहल्ले का कूड़ा डाला जाता है, जिसमें छुट्टा विचरण कर रहे सुअरों ने डेरा जमा लिया, जो घर खुला देखते ही अंदर घुस आते हैं। जिससे वह परेशान हैं।
 
मुस्ताक ने बताया कि बस्ती के बीचोबीच कूड़े कचरे से उठती दुर्गंध के कारण अब तो रिश्तेदार भी घर आने से कतराने लगे हैं। गंदगी से बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।
 
मुख्तार अहमद ने बताया कि उनके घर के सामने फैली गंदगी, दुर्गंध और लोटते सुअरों से वह तंग आ गए हैं। शिकायत करने पर कभी कभार नगर पालिका से लोडर और सफाईकर्मी जाते हैं।
  
वार्ड में सफाईकर्मी लगे हैं। खाली प्लाटों में लोगों द्वारा कूड़ा फेंकने से गंदगी हो जाती है। पेयजल के लिए वार्ड में पाइप लाइन बिछवाकर वाटर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वार्ड वासियों को सफाई में सहयोग करना चाहिए।

- शहाना राईन, सदस्य-वार्ड नं 20

नगर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, फिर भी मोहल्ले में जहां भी गंदगी है। नगर पालिका सदस्य से जानकारी लेकर सफाई कराई जाएगी। - घनश्याम त्रिपाठी, ईओ/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed