फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fate of candidates in toolbox closed

पिटारे में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

Sat, 17 Jan 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Jan 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
The fate of candidates in toolbox closed
जिला अधिवक्ता संघ के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। मतदान में 88.33 प्रतिशत वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लादजी ने बताया कि कुल 1566 में से 1378 वकीलों ने मत डाले, मतपेटियां दावेदारों के समक्ष ही सील करते हुए डबल लॉक में रखवाई गईं, वोंटो की गिनती रविवार की सुबह होगी।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए महीने भर से चल रही कवायद शनिवार को खत्म हो गई। भारी गहमा गहमी के बीच अधिवक्ता संघ सभागार में साढे़ आठ बजे से में मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे के बाद ही मतदान के लिए कतार बढ़नी शुरू हो गई, दोपहर बारह बजते-बजते लंबी लाइन लग गई। मध्याह्न अवकाश के बाद मतदाताआें के उत्साह में एक बार फिर जोश दिखा लेकिन ढाई बजे के बाद ही भीड़ कम पड़ने लगी।
विज्ञापन

देर शाम मतदान समाप्त होने की घोषणा होते-होते 1378 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लादजी ने बताया कि  प्रत्याशी और चुनाव प्रतिनिधियों के सामने मतपेटियां सील करते हुए डबल लॉक में रखवाई गई हैं। रविवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से होगी, जो 50-50 वोटों के राउंड में की जाएगी, इस दौरान सभी अधिवक्ताओं का अस्त्र-शस्त्र लेकर मतगणना कक्ष में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पदों पर 23 के बीच घमासान
जिला अधिवक्ता संघ के मतदान के दौरान अध्यक्ष पद के मुकाबले में संतोष मिश्र और चंद्रमोहन सिंह के बीच लड़ाई सिमटती दिखाई दी तो राजेश त्रिपाठी और शिव सहाय सिंह भी अंत तक अपनी ताकत का प्रदर्शन करते रहे, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए श्रीकांत अवस्थी, मोहम्मद सिद्दीकी, अनिल सक्सेना के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसी तरह महामंत्री पद के लिए अंत तक त्रिकोणीय मुकाबला रहा और हौसला प्रसाद वर्मा, कुंती त्रिवेदी और अशोक शुक्ला एक दूसरे को टक्कर देते दिखाई दिए, तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आमने-सामने की लड़ाई बृजकिशोर और अंशुमान माथुर के बीच रही।
तहसील के वोटर्स में दिखा जोश
अधिवक्ता संघ चुनाव में निघासन और धौरहरा तहसील में प्रेक्टिस करने वाले वकील खासे सक्रिय दिखे तो गोला और लखीमपुर तहसील के मतदाता वकील भी दोपहर बाद दिखाई दिए मगर मितौली और मोहम्मदी के सदस्य मतदाताओं में जिला मुख्यालय के चुनाव को लेकर सुस्ती दिखाई दी।
यहां भी चला शह और मात का खेल
मतदान में दावेदार एक दूसरे को शह और मात देने में जुटे रहे वहीं न्यायिक कार्यों से विरत रहने के कारण वकील शतरंज रूम में एक दूसरे को शह और मात देने में लगे रहे।  

चुनाव अधिकारी ने इस्तीफा दिया
मोहम्मदी।
बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी जय प्रकाश त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष अवधेश चंद्र दीक्षित नियुक्त किए गए हैं। जबकि चुनाव समिति के सदस्य मोहम्मद हसन नकवी के इस्तीफे से हुए रिक्त पद पर राज किशोर निराला की नियुक्ति की गई है। मालूम हो कि जय प्रकाश त्रिवेदी के अनुज अवधेश चंद्र त्रिवेदी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed