{"_id":"6738e99e6fd90540c90e9554","slug":"the-face-of-lalpur-sports-stadium-will-change-with-a-budget-of-rs-13-crore-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-133300-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 13 करोड़ के बजट से बदलेगी लालपुर खेल स्टेडियम की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 13 करोड़ के बजट से बदलेगी लालपुर खेल स्टेडियम की सूरत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय पर स्थित लालपुर खेल स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। विभागीय अफसरों ने स्टेडियम में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है, जिसका बजट 13 करोड़ से अधिक है। शासन से स्वीकृत मिलने और बजट जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा।
लालपुर स्टेडियम शहर से करीब सात किलोमीटर दूर है। ऐसे में वहां पर कम ही लोग पहुंच पाते हैं। दूर होने के साथ ही वहां पर संसाधनों का अभाव है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों की संख्या नहीं बढ़ पाती। खिलाड़ियों का स्टेडियम की ओर रुझान बढ़े और आने वालों को सुविधाएं मिलें, इसको ध्यान में रखते हुए उपक्रीड़ा अधिकारी ने विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
शासन को भेजे गए प्रस्ताव में स्टेडियम की चहारदीवारी, वॉलीबाॅल, बैंडमिंटन कोर्ट, बॉस्केटबाॅल कोर्ट, ट्रैक का निर्माण, स्वीमिंग पुल का नवीनीकरण, हाईमास्ट लाइट आदि लगाई जानी हैं। उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत मिलने और बजट जारी होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।