{"_id":"62d078a727a2751ba86d1486","slug":"the-entire-outpost-including-the-station-in-charge-suspended-lakhimpur-news-bly491381087","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे में पुलिस की धड़-पकड़ जारी, तो आईजी की कार्रवाई पर पुलिस विभाग में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे में पुलिस की धड़-पकड़ जारी, तो आईजी की कार्रवाई पर पुलिस विभाग में खलबली
विज्ञापन
पसगवां। शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड पर मछेछा के निकट हरिद्वार से रुपैडिया जा रही सीतापुर डिपो की बस में लूटपाट की घटना में थाना प्रभारी समेत 10 लोगों के सस्पेंड होने के बाद थाने का चार्ज राहुल सिंह गौर को मिला है। कार्यवाहक प्रभारी का कहना है कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी है। उधर, आईजी की कार्रवाई के बाद से पुलिस विभाग में खलबली है।
मंगलवार को हरिद्वार से रूपैडिहा जा रही सीतापुर डिपो की बस को मछेछा पेट्रोल पंप के पास रोककर बाइक सवार चार बदमाशों ने बस में घुसकर कंडक्टर का बैग और गले में पहनी सोने की चैन लूट ली थी। बैग में लगभग 38 हजार रुपये थे। पुलिस ने परिचालक अजय पांडेय की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। बुधवार को घटनास्थल का दौरा करते हुए आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह और एसपी संजीव सुमन ने मौके का निरीक्षण किया था।
आईजी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए लापरवाही के आरोप में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत पूरी चौकी के निलंबन के आदेश दिए। एसपी संजीव सुमन ने पसगवां थाना प्रभारी और मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी इंचार्ज समेत चौकी के कुल 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। कोतवाली पुलिस लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए छापामारी कर संदिग्ध लोगों का हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह गौर ने बताया कि पुलिस टीम खुलासे में लगी हुई है, लेकिन अभी तक घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इनका हुआ निलंबन
बुधवार देर रात एसपी संजीव सुमन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी अनुज शर्मा, चौकी पर तैनात आरक्षी जयभारत, हिमांशु कुमार, सूरज कुमार, पंकज राजपूत, बृजनंदन, मोहित कुमार समेत 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।
‘घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। आईजी का लिखित आदेश देर रात प्राप्त हुआ। पसगवां इंस्पेक्टर और मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी इंचार्ज और चौकी के नौ पुलिसकर्मियों समेत 10 को सस्पेंड किया गया है।’
- संजीव सुमन, एसपी