{"_id":"691cb214543e2ca9c708cd2a","slug":"the-doctor-recorded-his-statement-and-testimony-will-be-given-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-161451-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डाॅक्टर ने दर्ज कराए बयान आज भी होगी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डाॅक्टर ने दर्ज कराए बयान आज भी होगी गवाही
Tue, 18 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को मेजर सिंह की चोटों का चिकित्सीय परीक्षण करने वाले डॉक्टर अनिल वर्मा ने एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की ओर से उनसे जिरह भी पूरी कर ली गई है। अदालत ने बुधवार के लिए सुनवाई मुकर्रर करते हुए अभियोजन पक्ष को अगला गवाह पेश करने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से तिकुनिया हिंसा मामले में चोटिल गवाह मेजर सिंह की चोटों का मुआयना करने वाले डॉक्टर अनिल वर्मा को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। रमियाबेहड़ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर अनिल वर्मा ने अपने बयान दर्ज कराए।
उन्होंने बताया चोटिल दशा में उनके सामने मेजर सिंह को लाया गया था। इसमें उनके शरीर पर आई चोटों का विवरण विवरण दर्ज करते हुए उन्होंने डॉक्टरी मुआयना रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने डॉक्टर से लंबी जिरह की। इसके बाद अदालत में सीएमएस डॉ. आरके कोली के साथ पोस्टमाॅर्टम करने वाले डॉक्टर केके रंजन को रामपुर से गवाही के लिए तलब किया गया था, लेकिन मंगलवार को कनेक्टिविटी और सिग्नल की समस्या को लेकर उनके बयान नहीं दर्ज कराए जा सके। लिहाजा, अभियोजन पक्ष बुधवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज कराने के लिए पेश कराएगा।