फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The day before the traditional route chosen

पहले दिन परंपरागत रूट को ही चुना

Mon, 01 Feb 2016 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 01 Feb 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
The day before the traditional route chosen
शहर में नगर पालिका की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन का पूरा फोकस पटरी दुकानों हटाने, टिन शेड उजाड़ने और पक्की दुकानों की सीढ़ियां तोड़ने तक सीमित रहा। नगर पालिका ने सोमवार को अभियान की शुरुआत तो तहसील गेट से की, लेकिन अतिक्रमण परंपरागत रेलवे स्टेशन रूट पर ही हटाया गया। पीएसी की मौजूदगी में पहले दिन ओवरब्रिज के नीचे और सड़क किनारे रखे गए खोखो को जेसीबी मशीन से हटाया गया। इस दौरान पटरी दुकानदारों ने अधिकारियों से मिन्नतें भी की, लेकिन अभियान को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

शहर में जब भी अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत होनी होती है तो नगर पालिका की जेसीबी मशीन और अधिकारी रेलवे स्टेशन रोड को ही चुनते हैं। बता दें कि यहां ओवरब्रिज के कारण बड़े वाहनों का ट्रैफिक नहीं है लेकिन सोमवार को करीब 11.30 बजे अभियान चलाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने तहसील गेट से शुरुआत की। लोगों को लगा कि अभियान मेनरोड की तरफ चलेगा, लेकिन इसका रुख हीरालाल चौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर हो गया। अभियान में ब्रिज के नीचे से रखे खोखो को हटाया गया, पक्की दुकानों की सीढ़ियां तोड़ी गईं और दुकानों के सामने लगे टिन शेड को हटाया गया। उसके बाद संकटा देवी चौराहे से कृष्णा टाकीज के रेलवे क्रॉसिंग तक किनारे रखी पटरी दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण में हटाए गए दुकानदारों का कहना था कि नगर पालिका की ओर से जब भी अभियान चलाया जाता है तब पटरी दुकानदारों पर ही कार्रवाई होती है, जबकि शहर के कई व्यस्त मार्गों पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया गया है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

--
18 दुकानों का चालान कर जुर्माना वसूला
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका कर्मियों ने रेलवे स्टेशन रोड की 17-18 दुकानों का चालान कर दिया और करीब आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर में यहां है अतिक्रमण
संकटा देवी चौराहा से लेकर मेला मैदान चौराहा, मेला मैदान से इमली चौराहा तक, हमदर्द चौराहा से लेकर सदर चौराहा, सदर चौराहा से लेकर संकटा देवी चौराहा, संकटा देवी मंदिर के सामने से पटवा मंडी, सदर चौराहा से लेकर जिला अस्पताल रोड पर, हमदर्द चौराहा से लेकर अंबेडकर पार्क तक, लोहिया भवन से लेकर सिसैया टैक्सी स्टैंड तक
--
इनसे कैसे निपटेगा प्रशासन
शहर में यह देखने को मिला है कि मुख्य मार्गों पर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सड़क पर दुकानें लगवाकर जगह का किराया वसूलते हैं, ऐसी दुकानें सुबह लगती हैं और शाम को हटा ली जाती हैं। सड़क के फुटपाथ पर लगीं ऐसी दुकानें जाम की समस्या को और बढ़ावा देती हैं। सवाल ये है कि अभियान के दौरान ऐसे अतिक्रमण से नगर पालिका और प्रशासन कैसे निपटेगा।   

--
आज फिर हटाया जाएगा अतिक्रमण
नगर पालिका ईओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा, लेकिन अभी रूट का चयन नहीं किया गया है। अधिकारियों के साथ बातचीत कर रूट तय कर लिया जाएगा। मंशा है कि शहर से अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed