स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं की साक्षात्कार में उमड़ी भीड़
सार
बाबा साहेब रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण व अनुदान उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें लक्ष्य 61 के सापेक्ष 310 युवाओं ने आवेदन जमा किया था। बुधवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि सामान्य युवा को 50 हजार और अनुसूचित जाति के युवा को 70 हजार अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन