{"_id":"687a895c838f5e71fe067b99","slug":"the-counting-of-wolves-for-five-days-has-started-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-150943-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में भेड़ियों की पांच दिन तक गणना का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में भेड़ियों की पांच दिन तक गणना का काम शुरू
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के दो वन प्रभागों में भेड़ियों की पांच दिवसीय गणना का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। पांच दिन तक चलने वाली इस गणना में केवल भेड़ियों की संख्या पता लगाई जाएगी। इस बार गिनती के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि मई के अंत में दुधवा नेशनल पार्क, बफरजोन और कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग में शाकाहारी वन्यजीवों की तीन दिवसीय गणना का कार्य कराया गया था, इसमें भेड़ियों की गणना भी शामिल थी, लेकिन बारिश के चलते जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में गणना करने वाली टीमों को न तो भेड़ियों के पगचिह्न मिले, न ही प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दिए थे। वहीं वर्ष 2022-23 में हुई गणना के दौरान बफरजोन और कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग में 25 भेड़िये मिले थे।
इस साल हुई गणना के दौरान भेड़ियाें के दिखाई न देने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बफरजोन और कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग में भेड़ियों की पांच दिवसीय गणना दोबारा कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसमें चिह्नित स्थलों पर टीमें प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाले भेड़ियों, उनके पगचिह्न के आधार के अलावा कैमरे लगाकर भी गणना करेंगी।। 23 जुलाई को इसके परिणाम आएंगे। संवाद