फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The complaint was settled in Arjunpura camp

अर्जुनपुरवा में लगा कैंप कई शिकायतें निस्तारित

Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The complaint was settled in Arjunpura camp
meeting - फोटो : amar ujala
नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पालिका ने सोमवार को अर्जुनपुरवा मोहल्ले में कैंप लगाया। कैंप में विभिन्न मामलों की तीन दर्जन से अधिक शिकायर्तें आइं, जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मोहल्ला अर्जुनपुरवा से की।  पालिका कर्मचारियो ने सोमवार की सुबह  सेठघाट पर कैंप लगाया। कैंप में मोहल्ले वालों की शिकायतें सुबह 8.30 बजे  से दिन में11.30 बजे तक सुनी गईं। इसमें पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, ईओ अवनींद्र कुमार और वार्ड मेंबर मोना तिवारी मौजूद रहे। इस कैंप में सबसे ज्यादा शिकायतें राशन कार्ड संबंधी आईं। साथ ही प्रकाश संबंधी आठ, निर्माण की तीन, सफाई और कर की आठ सहित कुछ अन्य पटलों की शिकायतें आईं। इसमें से प्रकाश की सभी, निर्माण की तीन, सफाई और कर की सभी शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य  एवं सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह, प्रदीप कुमार, अभय सक्सेना, देवाशीष मुखर्जी, अभय सक्सेना के अलावा अन्य  कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के अनुसार कैंप में चार दर्जन से अधिक शिकायतें आई थीं, जिसमें से कुछ तुरंत निस्तारित कर दी गईं और जो रह गई हैं, उनका भी निस्तारण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ अवनींद्र कुमार के अनुसार कैंप में आई शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कुछ शिकायतें ऐसी रह गईं है जिनको देखना पड़ेगा, इनका भी निस्तारण करवाकर इसकी सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed