{"_id":"1f951d4508a1178294f03c4281203a28","slug":"the-children-saw-the-working-of-the-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने देखी डाक विभाग की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने देखी डाक विभाग की कार्यप्रणाली
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया वीक के तहत चिल्ड्रेंस एकेडमी मीरपुर के 82 विद्यार्थियों के एक समूह ने डाकघर का भ्रमण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य डाकघर से मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं से बच्चों को अवगत कराना था। बच्चों को डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रजिस्टर्ड डाक, मनीआर्डर, स्पीड पोस्ट आदि सुविधाओं तथा नागरिकों में इनके उपयोग की जानकारी दी। बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी के साथ बच्चों को डाकघर के इतिहास तथा टिकटों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधान पोस्टमास्टर ने बच्चों को विभिन्न उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन