फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The children presented cultural program

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 04 May 2015 08:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 May 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
The children presented cultural program
बेहजम स्थित राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव और अलंकरण समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि महोली के विधायक अनूप गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनूप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, डॉ. सियाराम वर्मा ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के संस्थापक राजेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के इतिहास, शैक्षणिक, शिक्षणेत्तर और अन्य सामाजिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक अनूप गुप्ता और सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने हाईस्कूल और इंटरम में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। खेलकूद और अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य आलोक सैनी, संतोष मिश्र, उमेश गुप्ता, राधा मिश्रा, मुकेश अवस्थी, हरिश्चंद्र, मुनेंद्र सिंह, अभिषेक पांडेय, विजय कुमार, संतोष कुमार, अविनाश प्रताप, साधना सैनी, सविता सिंह, अभिषेक गुप्ता और मोहम्मद इश्तियाक खान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत, श्री राधा-कृष्ण सामूहिक गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, शिव तांडव, कव्वाली और भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और प्रतिस्पर्धा की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा अलंकरण से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बालिकाओं की शिक्षा पर बल दिया। डॉ. सियाराम वर्मा और पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रबंधक दाताराम गुप्ता, बेहजम ग्राम प्रधान रवि प्रकाश गुप्ता, बांछेपारा के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शुक्ला, सत्यकेतु वर्मा, मुन्ना वर्मा विजय गुप्ता, सुनील गुप्ता समेत तमाम अभिभावक, ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed