फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The case of attack on the witness of Tikunia violence - the report submitted by the ballistic team... the bullet was fired at the parked car

तिकुनिया हिंसा के गवाह पर हमले का मामला- बैलिस्टिक टीम ने सौंपी रिपोर्ट... खड़ी कार पर चलाई गई थी गोली

Fri, 03 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The case of attack on the witness of Tikunia violence - the report submitted by the ballistic team... the bullet was fired at the parked car
गोला गोकर्णनाथ। तिकुनिया हिंसा के गवाह और भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात हुए जानलेवा हमले की घटना के बाद पुलिस एवं जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंची लखनऊ की फॉरेंसिक और बैलिस्टिक टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट पर घटना की विस्तृत पड़ताल की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

देर शाम एसपी को सौंपी गई बैलिस्टिक रिपोर्ट में कहा गया है कि खड़ी कार पर गोलियां चलाई गईं थी। शीशे पर चलाई गईं गोलियां भी रिपोर्ट में लिखाए गए तथ्यों के विपरीत पाई गईं। रिपोर्ट में दर्ज कराया गया था गोली ड्राइवर साइड से चलाई गई, जबकि गोलियां दोनों साइड से चलाई गई थीं।
विज्ञापन

रहीम नगर ग्रंट अपने घर जाते समय तिकुनिया कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। प्रथम दृष्टया जांच एवं मौका मुआयना कर एसपी संजीव सुमन ने घटना को संदिग्ध बताया है। दिलबाग सिंह और उनके साथी जितेंद्र कुमार और विपिन कुमार के बयानों में विरोधाभास की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई बैलिस्टिक और फॉरेंसिक टीम की निगरानी में दिलबाग सिंह की कार को घटनास्थल पर ले जाया गया। जहां दिलबाग सिंह के बयान अनुरूप घटना को रीक्रिएट किया गया। जांच एजेंसी टीमें घटनास्थल के निकट दिलबाग सिंह के बयान दर्ज करने तक हर पहलू की बारीकी से जांच कर वापस लौट गई।
कोर्ट में बयान दर्ज, दिलबाग को मिलेगा दूसरा गनर - एसपी संजीव ने बताया कि तिकुनियां हिंसा के गवाह दिलबाग सिंह के दोनों साथी विपिन और जितेंद्र के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, एसपी ने बताया कि दिलबाग सिंह को दूसरा गनर मुहैया कराया गया है।

लखनऊ से आई जांच टीमों ने हर पहलू की बारीकी से जांच की है। दिलबाग सिंह और उनके साथियों के बयान दर्ज किए गए हैं। घटना की विवेचना अलीगंज चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव को दी गई है।
राजेश, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed