{"_id":"679a6c508287f667f70ffeb3","slug":"the-car-returning-from-mahakumbh-collided-with-a-pillar-father-and-son-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-138131-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ से लौट रही कार खंभे से टकराई, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ से लौट रही कार खंभे से टकराई, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। पुलिस
ओयल। एक ही परिवार के आठ लोगों को प्रयागराज महाकुंभ से लेकर उत्तराखंड जा रही कार बुधवार की सुबह बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं व कार चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
उत्तराखंड राज्य के टनकपुर चंपावत के पिथौरागढ़ निवासी 52 वर्षीय गोविंद आर्या, पत्नी जानकी, 22 वर्षीय पुत्र करन आर्या और हर्ष, पुत्री सुमन, दामाद राहुल यादव, लक्ष्मी पुत्री छत्रपाल आर्या और आकाश पुत्र संजय कार से प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के लिए गए थे। वहां से स्नान कर बुधवार सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे।
कार शरद चला रहा था। बुधवार सुबह करीब चार बजे घना कोहरा था। उनकी कार ओयल क्षेत्र में ग्राम गुलरीपुर के आगे एक ढाबे के पास लगे बिजली के खंभे से टकराकर पास की खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कार पलटी नहीं। घटना के बाद कार में बचाव के लिए चीख-पुकार मच गई। अंधेरा होने के चलते मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।
डायल 112 पुलिस को कॉल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को बाहर निकला और एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने गोविंद आर्या और उनके पुत्र करन आर्या को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में जानकी, सुमन, लक्ष्मी व चालक शरद को भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक अस्पताल से बिना बताए भाग गया । पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय परीक्षण के लिए भेज दिया।