फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The canal resembled come rush

नहर में पानी आते ही मची आपाधापी

Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो-ममरी। Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
The canal resembled come rush
अंबेडकरनगर की शारदा नहर में नहीं बचा पानी। - फोटो : अमर उजाला
एक महीने तरस रहे थे ग्रामीण
विज्ञापन

 खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों में पानी आते ही एक महीने से फसलों की सिंचाई करने को तरस रहे किसानों में पानी की मारामारी शुरू हो गई। बड़ी नहरेें में पानी आते ही कुलाबों पर पहले सिंचाई करने के लिए किसानों में होड़ लग गई। झंझट से बचने के लिए बहुतेरे किसान नहर में पंपसेट लगाकर सिंचाई करने में जुट गए हैं, जबकि कुछ किसान ऐसे हैं जो पहले सिंचाई करने की जिद पर अड़े हैं ऐसे कई मामले पुलिस तक जा पहुंचे हैं।

उधर बड़ी नहरों की सहायक  अल्पिका नहरों संसारपुर रजबहा, रामपुर डाटपुर माइनर, धिरावां माइनर परेली  नयागांव माइनर की हालत यह है कि उनमें टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जगह-जगह बांध लगे होने से बुधेली नानकार, वन बुधेली, बंजारगंज, नरसिंहपुर,  लक्ष्मीपुर, महेशपुर, भिम्मापुर, टीकापुर, कन्हैयागंज, नयागांव, झाऊपुर आदि  ग्रामों के किसान नहरों में पानी आने की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed