फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bravery of the army was praised in the seminar

Lakhimpur Kheri News: गोष्ठी में सेना के शौर्य का बखान

Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The bravery of the army was praised in the seminar
सीजी एन पीजी कॉलेज की गोष्ठी को संबोधित करते प्राचार्य। स्रोत कॉलेज
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजी एन पीजी कॉलेज में हुई गोष्ठी में कारगिल विजय दिवस पर चर्चा करते हुए सेना के शौर्य का बखान किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज एवं जम्मू- कश्मीर अध्ययन केंद्र, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी हुई। जिसमें राजनीति शास्त्र के विभाग प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने कारगिल युद्ध के रणनीतिक आयाम का विश्लेषण किया और जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र नई दिल्ली की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने कारगिल युद्ध के राजनीतिक आयाम की चर्चा करते हुए इस युद्ध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ की भूमिका पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। कॉलेज के पूर्व प्दाचार्य डॉक्टर वीके शुक्ल ने कारगिल युद्ध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस युद्ध में कैप्टन मनोज पांडे की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. शेषमणि विश्वकर्मा, डॉ. आदर्श पटेल, डॉ. गौरव अवस्थी ने कारगिल पर चर्चा की। वहीं नगर के गुरु हरिकिशन महाविद्यालय में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आदर्श दीक्षित ने लद्दाख क्षेत्र में स्थित सुदूर दुर्गम कारगिल क्षेत्र के विषय में व्यापक रूप से विद्यार्थियों को बताया। 1999 में पाकिस्तान ने धोखा देते हुए लेह व लद्दाख क्षेत्र को हड़पने के उद्देश्य से कारगिल में प्रवेश किया और हमारे कुछ सैनिकों की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इतनी ऊंचाई पर स्थित हमारे दुश्मन पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में पटकनी दी। प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा की।

छात्राओं में अनमोल गुप्ता एवं इशिका गुप्ता ने भी कारगिल युद्ध पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस पर सुनील गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, अरुण शुक्ला, श्वेतांक सक्सेना, आकाश शर्मा, कन्हैया लाल मिश्रा, शांति वर्मा, अनुराधा रानी, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

======
पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

गोला गोकर्णनाथ। नगर के बांकेगंज रोड स्थित क्रॉस रोड इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन कैप्टन अकरम खान, पूर्व सैनिक राजेश्वर सिंह, मिथलेश अवस्थी ने सेवा में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा किया। विद्यार्थियों ने कारगिल पर आधारित देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक केशव अग्रवाल ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed