फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of the youth accused of molestation was found outside the house one hour after the raid

Lakhimpur Kheri News: दबिश के एक घंटे बाद घर के बाहर मिला छेड़खानी के आरोपी युवक का शव

Sat, 16 Nov 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth accused of molestation was found outside the house one hour after the raid
मृतक विशाल की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के ग्राम मथना निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। छेड़खानी की तहरीर मिलने पर पुलिस युवक की तलाश में बृहस्पतिवार की रात तीन बजे दबिश देने के लिए घर पहुंची थी, जहां से मृतक के छोटे भाई को अपने साथ ले आई थी।
विज्ञापन

ग्राम मथना निवासी विशाल वर्मा (25) का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने एलआरपी चौकी पुलिस को छेड़खानी करने की तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे आरोपी विशाल की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। दबिश की जानकारी होते ही विशाल भाग गया, जबकि दबाव बनाने के चक्कर में आरोपी के छोटे भाई को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के करीब एक घंटे बाद विशाल का शव उसी के घर के बाहर पड़ा मिला। इसकी जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उनमें चीखपुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर विशाल की हत्या कर शव घर के बाहर फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात साल पहले पत्नी से हो चुका था तलाक
परिजनों के मुताबिक, विशाल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन थी। इसके चलते करीब सात साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद से विशाल ने दूसरी शादी नहीं की। इसी बीच गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक ही जाति के होने के बाद भी लड़की पक्ष के लोगों को इस बात से आपत्ति थी। परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।


रात को मिली तहरीर, तीन बजे दबिश देने पहुंच गई पुलिस
सूत्र बताते हैं कि लड़की पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद चौकी प्रभारी एलआरपी पशुपति नाथ ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी थी। परिजनों ने बताया कि रात तीन बजे पुलिस विशाल की तलाश करते हुए घर पहुंची थी। घर पर विशाल नहीं मिला तो उसके छोटे भाई को अपने साथ ले गई। सवाल यह उठता है कि पुलिस ने इस मामले में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखाई।


जबरन असलहा होने की बात स्वीकारने का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के छोटे भाई सूरज वर्मा ने चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सूरज ने पुलिस पर जबरन असलहा रखने की बात स्वीकारने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर सूरज ने पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने की बात भी कही है। सूरज का कहना था कि पुलिस उससे यह बात कहलाना चाहती थी कि उसके पास नाजायज असलहा है, जिसे वह पुलिस को सौंप दे।


आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश देने पहुंची थी। पोस्टमार्टम के लिए तहरीर मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। - एके तिवारी, एसएसआई कोतवाली


जानकारी मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट हैंगिंग की आई है। आरोपी पर पहले से दो मुकदमें दर्ज हैं। आत्महत्या को हत्या में बदलने के लिए षडयंत्र रचा गया है। पुलिस पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है। -रमेश तिवारी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed