{"_id":"6161f85c8ebc3e87522569b9","slug":"the-body-of-the-woman-who-came-out-to-take-medicine-from-the-house-was-found-in-the-sugarcane-field-lakhimpur-news-bly4623638181","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दवा लेने निकली महिला का शव गन्ने के खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से दवा लेने निकली महिला का शव गन्ने के खेत में मिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कोरैयाजंगल में एक गन्ने के खेत में 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त गोला कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी सरला देवी के रूप में हुई है।
कोरैयाजगल गांव से चुनमुनपुर जाने वाले रास्ते से 20 मीटर अंदर मुरारी लाल के गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया पर वारयल होने से महिला की शिनाख्त हो सकी। गोला कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी 35 वर्षीया पत्नी सरला देवी के रूप में उसकी पहचान हुई है। संजय ने पुलिस को बताया सरला देवी घर से दवा लेने के लिए शनिवार सुबह निकली थी। उसके बाद उनका शव गन्ने के खेत मिला। फरधान थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर कुछ पाउडर की पुड़िया पड़ी मिली है जिससे जहर खाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद