फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of the boiler helper's son found in the fitter's room

फिटर के कमरे में मिला बॉयलर हेल्पर के पुत्र का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
The body of the boiler helper's son found in the fitter's room
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र के कस्बा खमरिया स्थित एडवांटेज ग्रुप इकाई के पॉवर प्लांट के बॉयलर हेल्पर जिला देवरिया निवासी अमरनाथ पाल (४०) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मिल के फिटर सुरेश शर्मा के आवास में मिला। सुरेश का कहना है कि वह उनके आवास पर सोने आया था। इसके बाद नहीं उठा। मौके पर पहुंचे मिल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चीनी मिल के पॉवर प्लांट के फिटर सुरेश शर्मा ने बताया कि बॉयलर हेल्पर अमरनाथ का दोस्त था। वह बुधवार की दोपहर एक बजे कमरे पर आया। सोने की बात कहकर बिस्तर पर लेट गया और सोने लगा। शाम  चार बजे से ड्यूटी थी। इसलिए कमरे में बाहर से ताला डाल दिया और ड्यूटी पर चला गया। दो घंटे बाद जब दोबोरा कमरे पर पहुंचा और दोस्त अमरनाथ को उठाने की कोशिश की तो वह बेसुध पड़ा मिला। शरीर में कोई हरकत न होने पर मिल अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर मिल अधिकारी  मिल के डॉक्टर के साथ कमरे पर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने बताया मृतक के शरीर पर कोई भी चोट आदि के जाहिरा निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed