फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a youth accused of cutting off his wife's nose was found in the Sharda Canal

Lakhimpur Kheri News: पत्नी की नाक काटने के आरोपी युवक का शव शारदा नहर में मिला

Tue, 14 Jul 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth accused of cutting off his wife's nose was found in the Sharda Canal
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में पत्नी की नाक काटने की घटना के बाद से लापता युवक का शव सोमवार को शारदा नहर से बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ढखेरवा निवासी श्रवण कश्यप (25) पुत्र रामलखन का शनिवार को पत्नी प्रीति से मायके जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में श्रवण ने पत्नी की नाक दांत से काट ली थी। सूचना पर पहुंचे प्रीति के मायके वालों और श्रवण के परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान श्रवण की बहन मोनी की भी नाक काट दी गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद से श्रवण लापता था। सोमवार दोपहर ढखेरवा-लखीमपुर मार्ग स्थित औघड़ बाबा स्थान के पास शारदा नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शिनाख्त श्रवण कश्यप के रूप में होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed