फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a child was found hanging from a tree, the family members created a ruckus saying it was a murder

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटकता मिला बालक का शव, हत्या बता परिजनों का हंगामा

Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a child was found hanging from a tree, the family members created a ruckus saying it was a murder

विज्ञापन
निघासन। झंडी चौकी क्षेत्र के हरसिंहपुर के मजरा जुम्मनपुरवा में बृहस्पतिवार रात 11 वर्षीय एक बालक का शव पेड़ से लटका मिला। काफी मुश्किल से उसकी पहचान इसी गांव के जमुना के पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे परिजन हत्या की आशंका जताते हुए शव नीचे न उतारने देने पर अड़ गए। देर रात तक हंगामा चलता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ महक शर्मा व कोतवाल महेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने जमीन के विवाद के कारण पप्पू की हत्या किए जाने की आशंका जताई। गुस्साए परिजनों ने शव को पेड़ से उतारने से इन्कार कर दिया। वे डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस मामले की जांच करती रही। साथ ही परिजनों को समझाने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी देख परिजनों का विरोध और बढ़ गया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी
- सदर कोतवाली के महेवागंज स्थित उल्ल नदी से 40 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में शव की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed